Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

बरनाला में गैंगस्टरों और पुलिस के बीच मुठभेड़, बंबीहा गैंग का एक शख्स गोली लगने से घायल

Spread the News

बरनाला। बरनाला में एटी गैंगस्टर टास्क फोर्स AGTF और बंबीहा गैंग के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में बंबीहा गैंग के सुक्खी खान नाम के गैंगस्टर को गोली लगी है और वह घायल हो गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि  AGTF और बरनाला पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाया था जिसके तहत सुखजिंदर सिंह सुक्खी खान, यदविंदर सिंह लुड्डन, हुसनप्रीत आदि जालंधर से वाहन छीन कर बठिंडा में रुकने के बाद और फिर बरनाला में एक घटना को अंजाम देने जा रहे थे। कि उनकी पुलिस से मुठभेड़ हो गई, जिसमें क्रॉस फायरिंग के दौरान सुखी खान नाम के गैंगस्टर को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments