जालंधर, 10 जनवरी। जालंधर जम्मू-नेशनल हाईवे पर भोगपुर के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। बता दें कि निजी कंपनी की बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और गाड़ी को टक्कर मार दी. टक्कर के दौरान वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। ट्राला चालक, परिचालक और बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आईं। हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा।



