चंडीगढ़, 29 नवंबर | पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में सजा काट रहे जगतार सिंह तारा को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने राहत दी है। कोर्ट ने दो घंटे की पैरोल दी है। दरअसल, तारा की भतीजी की शादी 3 दिसंबर को है। अप्रैल में उसके भाई की मृत्यु हो गई, इसलिए तारा ने अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए पैरोल मांगी।
हाई कोर्ट ने तारा को 3 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक दो घंटे के लिए पुलिस हिरासत में अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने की इजाजत दे दी है। हालांकि, तारा ने सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक पैरोल दिए जाने की मांग की।



