जालंधर, 28 नवंबर | सेंट जोसेफ़ बॉयज़ स्कूल में वार्षिक खेल का पहला दिन बहुत ही धूम-धाम से शुरू हुआ है। मुख्य अतिथि पंजाब केसरी के निदेशक अभिजय चोपड़ा का फूलों के गुलदस्ते से स्वागत किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल रेवरेंड सिस्टर जेन जोस और वाइस प्रिंसिपल रेवरेंड सिस्टर डोना भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।
छात्रों के नेतृत्व में स्कूल के मार्चिंग बैंड ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। हेड ब्वॉय गुलतेज सिंह रंधावा और हेड गर्ल निवेदिता सिंह ने विद्यार्थियों की परेड के दौरान सलामी दी।
अभिजय चोपड़ा ने अपने संबोधन में छात्रों से खेल को अपनाने का आग्रह किया और सक्रिय भागीदारी के महत्व पर जोर दिया। विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के उत्साह को प्रदर्शित करते हुए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रिधम कटोज, कृष, जेम्स मसीह, एंजेलिना धारीवाल, सोनिया सिद्धू और सुनैना सभरवाल सहित बारहवीं कक्षा के छात्रों ने अपने-अपने कार्यक्रमों में शीर्ष स्थान हासिल किया।




