Wednesday, April 15, 2026
No menu items!
Google search engine

महिला को नौच-नौच कर खा रहें कुत्ते को काबू करना हुआ मुश्किल, कुत्ते को शूट कर मारना पड़ा

Spread the News

नई दिल्ली। कुत्तों को इंसान का सबसे ज्यादा वफादार कहा जाता है। कुत्ते इंसान के सुख और दुःख में उसका साथ निभाते हैं। अगर आपने किसी कुत्ते को कभी भी एक रोटी खिलाई होगी, तो वो मरते दम तक आपको नहीं भूलेगा। लेकिन कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं, जिसमें कुत्ते भयानक रूप धारण कर लेते हैं। कई मामलों में ये कुत्ते हिंसक होकर अपने ही मालिक को नोच डालते हैं। कुत्ते के अटैक की ऐसी ही एक स्टोरी हाल ही में स्पेन से सामने आई। यहां एक महिला को कुत्ते ने नोचकर मार डाला।

मरने वाली महिला की पहचान ऐनी शील्ड्स के तौर पर हुई। ऐनी की उम्र 67 साल थी। उसने कुछ दिनों पहले एक पिटबुल को रेस्क्यू किया था। एनी ने कुत्ते का नाम चौकी रखा था। लेकिन उसे बिलकुल अंदाज़ा नहीं था। अपने साथ अपनी मौत को घर ले आई है। बीते दिनों जब एनी घर में अकेली थी, तब पिटबुल आक्रामक हो गया और उसने एनी को नोच डाला। कुत्ते ने एनी के हाथ और सिर पर अटैक किया था। इस हमले में महिला की मौत हो गई।

अटैक के बाद अपनी मां को खोने वाली बेटी ने बताया कि उसकी मां कुत्ते को अपने साथ नहीं रखना चाहती थी। लेकिन लोकल एनिमल शेल्टर्स ने जानकारी दी थी कि वो खाली नहीं है। इस वजह से जब तक कुत्ते को कोई मालिक नहीं मिल जाता, एनी ने उसे अपने साथ रखने का फैसला किया। वो समय से पिटबुल को खाना दे रही थी। लेकिन घटना वाले दिन पिटबुल अचानक ही आक्रामक हो गया और एनी पर बुरी तरह हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि एनी एनिमल लवर थी और सड़क पर बेसहारा जानवरों को हमेशा रेस्क्यू करती थी।

एनी पर हमला करने वाले पिटबुल को शूट कर दिया गया। पड़ोसियों को एनी के चीखने की आवाज़ सुनाई दी। जब पुलिस की टीम एनी को बचाने आई, उस समय भी पिटबुल एनी को नोचकर खा रहा था। उसे बचाने के लिए टीम को कुत्ते को शूट कर मारना पड़ा। पिटबुल किसी को एनी के नज़दीक नहीं आने दे रहा था। तुरंत महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां अगले दिन उसकी मौत हो गई। बता दें कि पिटबुल को स्पेन में बैन नहीं किया गया है। हालांकि, यूके में इसे पालना गैर कानूनी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments