कोटा/राजस्थान। शहर के रावतभाटा रोड पर स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज के कैंपस में मंगलवार शाम को ब्लैक कोबरा सांप घुस गया। वहां मौजूद स्टाफ ने जब कोबरा सांप को देखा तो सांप फुसकारी मारता हुआ, वहां मौजूद एके फव्वारे में घुस गया। जिसे देख कॉलेज के स्टाफ दहशत में आ गए।
इसके बाद स्टाफ ने तुरंत कॉलेज के इंचार्ज को सूचना दी। जिसके बाद कॉलेज इंचार्ज ने स्नेक कैचर गोविंद शर्मा को फोन कर कॉलेज बुलाया। स्नेक कैचर गोविंद ने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज के अंदर आर्टिफिशियल फव्वारा बना हुआ है। जिसके अंदर ब्लैक कोबरा सांप घुस गया। कॉलेज के आसपास जंगल का क्षेत्र मौजूद है। जंगल से ही सांप निकल कर कॉलेज कैंपस में पहुंच गया।
गोविंद शर्मा ने बड़ी ही सावधानीपूर्वक ब्लैक कोबरा सांप को पकड़ लिया। यह कोबरा सांप 4 से 5 फीट लंबा था। गोविंद शर्मा ने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मुकुंदरा के जंगलों कोबरा सांप को रिलीज कर दिया। गोविंद शर्मा ने बताया कि गनीमत यह रही कि कॉलेज में कोई स्टूडेंट नहीं था। ब्लैक कोबरा सांप काफी जहरीली प्रजाति का होता है।
स्नैक कैचार गोविंद शर्मा ने बताया कहीं कोई भी सांप दिखे तो उसे मारें नहीं बल्कि उन्हें फोन कर दें, वे तुरंत ही वहां पहुंचकर सांप को रेस्क्यू कर देंगे। उनका कहना है कि जब तक छेड़खानी न की जाए ये सांप किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते।



