Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

दिल्ली मॉडल पर पंजाब में आज से “मुफ्त योग कक्षाएं” होंगी शुरू

Spread the News

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चीफ गैस्ट के तौर पर “सीएम द योगशाला” में करेंगे शिरकत

चंडीगढ़। दिल्ली स्टाइल पर पंजाब में भी फ्री योगा क्लासेस शुरू होने जा रही है। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा आज से योगशाला की शुरुआत की जा रही है। इस योगशाला में योग शिक्षा नि:शुल्क दी जाएगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुख्य अतिथि के तौर पर सीएम मान योगशाला में शिरकत करेंगे।पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल संयुक्त रूप से इस योगशाला का उद्घाटन करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, ‘सीएम द योगशाला’ में फ्री योग क्लासेस दी जाएंगी। पंजाब के हर घर में योग शिक्षा को प्रमाणित योग शिक्षकों द्वारा पहुंचाया जाएगा।

इस योगशाला का मुख्य उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि ध्यान और योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं। पहले चरण में यह योगशाला पंजाब सरकार द्वारा 4 शहरों विशेषकर अमृतसर, लुधियाना, फगवाड़ा और पटियाला में शुरू की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments