Sunday, June 14, 2026
No menu items!
Google search engine

जेनिन में मस्जिद पर इजराइल का हवाई हमला; IDF का दावा- हमास ने बनाया था इसे कमांड सेंटर

Spread the News

नई दिल्ली, 22 अक्तूबर | इजरायली सेना ने रविवार को जेनिन में अल-अंसार मस्जिद पर हवाई हमला किया। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। आईडीएफ ने लिखा- सिक्योरिटी इंटेलिजेंस ने हमें बताया कि हमास लड़ाकों ने मस्जिद को कमांड सेंटर के तौर पर स्थापित किया था। वे यहीं से हमलों की योजना बनाते थे और उन्हें अंजाम देते थे।

उधर, इजराइल ने भी शनिवार को वेस्ट बैंक में जेनिन के शरणार्थी शिविर पर हवाई हमला किया। हमास के बाद लेबनान से भी इजराइल पर हमले जारी हैं। देर रात इजरायली सेना ने लेबनान की सीमा पर हवाई हमला कर दिया। इसके साथ ही लेबनानी आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह ने कहा कि 7 अक्टूबर से अब तक उनके 14 सदस्य मारे जा चुके हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments