जालंधर, 22 अक्तूबर। मॉडल टाउन में रेस्टोरेंट ब्रू टाइम्स की बिल्डिंग में भयानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के लिए रवाना हो गई। जानकारी के मुताबिक, जिस बिल्डिंग में आग लगी, वहां कई लोग फंसे हुए हैं।
इसी बीच थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बिल्डिंग से धुआं निकल रहा है। मार्केट कमेटी के अध्यक्ष राजीव दुग्गल ने जानकारी देते हुए बताया कि बिल्डिंग में वेल्डिंग का काम चल रहा था और वेल्डिंग की चिंगारी से आग लग गई और पूरी बिल्डिंग में सामान जलकर राख हो गया।
उन्होंने कहा कि एक स्टाफ सदस्य लड़की धुएं के कारण बेहोश हो गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। फायर ब्रिगेड कर्मचारी ने बताया कि जैसे ही बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली, वे मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया।



