बठिंडा, 27 नवंबर | पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए भारतीय सेना के टैंक की जासूसी करने वाले ड्राइवर अमृतपाल गिल को 23 नवंबर को बठिंडा के तलवंडी साबो में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आरोपी रामपुरा फूल के गांव दूले बल का रहने वाला है। जबकि आरोपी मददगार रियाजुदीन को लखनऊ एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है।
लखनऊ पुलिस अमृतपाल सिंह को ट्रांजिट डिमांड पर बठिंडा से लखनऊ ले गई है। अभी तक पता चला है कि ये दोनों भारतीय आईएसआई को टैंक की जानकारी भेजते हैं।



