Thursday, April 9, 2026
No menu items!
Google search engine

हमेशा समूह लोगों को अपने परिवार की तरह समझ कर उनके कामों को करता रहुंगाः बाल किशन बाली

Spread the News

उपकार नगर पहुंच कर इलाका निवासियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का दिलाया विश्वास

 

Svg%3Eजालंधर 27 नवंबर। असल समाज सेवा तो वह होती है जो निस्वार्थ होकर, जात -पात, समूदाय ओैर भेदवाव के बिना की जाए। मेैने हमेशा समूह लोगों को अपने परिवार की तरह समझ कर उनके कामों को प्राथमिकता के आधार पर किया है। यह विचार आज पूर्व काउसंलर श्री किशन बाली जी ने मीडिया के रू ब रू वयक्त किए। श्री बाली जी ने आज पंजाब केसरी पत्र समूह के वरिष्ठ जर्नलिस्ट एवं नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोैलाना अनवर अमृतसरी, कासमी, नदवी से उनके निवास पर पहुंच कर मुलाकात की।

विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श करते हुए उन्होंने इलाका निवासियों के हाल को जानने के साथ साथ वहां की समस्याएं भी जानीं। साथ ही उन्होंने इस बात के लिए यकीन दिलाया कि हलका उनका हो या न हो वह उपकार नगर की जनता को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने देंगे। उनके चाहे सीवरेज की समस्या हों, सट्रीट लाईटस की समस्या हो या अन्य उन्हें बिना देरी के हल करवाया जायेगा। इस अवसर पर उनके साथ गरीब नवाज़ फाउंडेशन के मुखी श्री अकबर अली , मोहम्मद जावेद, फखर ए आलम, श्री मनसूर आलम व अन्य भी मोैजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments