Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

सिद्धू मूसेवाला को इंटरनेशनल रैपर बर्ना बॉय ने एक बार फिर अपने नए गीत में दी श्रद्धांजलि

Spread the News

अमृतसर। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को जहां उनके फॉलोअर्स भूल नहीं पाए हैं, वहीं इंटरनेशनल सिंगर्स भी उनका साथ छूटने के एक साल बीत जाने के बाद भी उन्हें दिल से नहीं निकाल पा रहे। नाइजीरियन रैपर बर्ना बॉय ने एक बार फिर मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी है। इस बार बर्ना बॉय ने यह श्रद्धांजलि किसी स्टेज पर नहीं दी, उन्होंने अपने नए गीत में सिद्धू को रेस्ट इन पीस (RIP) कहा है।

दरअसल, बर्ना बॉय का नया गीत (बिग-7) रिलीज हो गया है। इस गीत में बर्ना बॉय गाते हुए दूसरे पैरा में बोलते हैं- ऑल राइट, RIP टू सिद्धू। इसके साथ ही गीत में सिद्धू का वॉल पर बना चित्र भी सामने आता है, जिस पर द लेजेंड नेवर डाई भी लिखा हुआ है।

यह पहली बार नहीं है, जब बर्ना बॉय ने मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी है। सिद्धू की हत्या के बाद स्टेज शो के दौरान बर्ना बॉय भावुक हो गए थे। RIP सिद्धू बोलते-बोलते वह रो पड़े थे और उन्होंने मूसेवाला स्टाइल में ही अपनी जांघ पर थाप लगा हाथ हवा में खड़ा किया था।

पिता से इंग्लैंड में मिले थे बर्ना बॉय
बलकौर सिंह का अपने बेटे मूसेवाला की हत्या के बाद पहला टूर इंगलैंड का लगा था, जहां वह बर्ना बॉय से मिले थे। बर्ना बॉय बलकौर सिंह से मिलने के बाद इतने भावुक हो गए थे कि पूरे ट्रिप में उन्हीं के साथ समय बिताया था। इसके बाद सिद्धू मसेवाला गीत ‘मेरा ना’ रिलीज हुआ था, जिसमें सिद्धू मूसेवाला के साथ बर्ना बॉय की कॉलैबोरेशन थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments