Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

हमें जश्न मनाने की बजाए अंतिम पैगम्बर हज़रत मुहम्मद सल. की शिक्षाओं पर पहरा देना चाहिए

Spread the News

नई दिल्ली। जानकारी के अनुसार दूरदर्शन जालंधर में हुए ईद मीलाद उन नबी के विषय पर हुए एक स्पैशल इंट्रव्यू के दोैरान नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ जर्नलिस्ट मोैलाना अनवर अमृतसरी, कासमी, नदवी ने कहा कि पैगम्बर मुहम्मद (सल.) की शिक्षाएं मोैजूदा समय में बहुत ही प्रासंगिक हैं, क्योंकि हज़रत मुहम्मद सल. की शिक्षाओं द्वारा ही हम देश मे अमन- शांति, ऐकता, अखंडता एवं भाईचारे को मजबूत कर सकते हैं। आज के इस खास अवसर पर हमें जश्न मनाने की बजाए अंतिम पैगम्बर आका ए मदनी ताजदारे मदीना की शिक्षाओं पर खुद अमल करके दूसरों को अवगत कराना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments