आका की आमद मरहबा ,सरकार की आमद मरहबा के नारों से गूंजा शहर
जालंधर। सुन्नी शाही ईदगाह जामा मस्जिद गुलाब देवी रोड जालंधर पंजाब कमेटी की तरफ़ से ईद मिलादुन्नबी के मौक़े पर जश्न ईद मिलादुन्नबी मनाया गया इस मौक़े पर सुन्नी शाही ईदगाह जामा मस्जिद के प्रधान जनाब नईम ख़ान एडवोकेट की अध्यक्षता में एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई । शोभा यात्रा में सभी धर्मो के लोगों ने शिरकत की
प्रधान नईम ख़ान ने कहा कि आज पूरी कायनात के लिए बहुत ही ख़ुशी का दिन है, क्योंकि जिनके सदके में अल्लाह ने पूरी कायनात को बनाया आज के दिन उन्ही पैगंबर मुहम्मद साहब को अल्लाह ने सारी दुनिया के लिए रहमत बनाकर भेजा है ।
उन्होंने कहा कि पैगंबर मुहम्मद साहब ने लोगों को सच्चाई के रास्ते पर चलने व इन्सानियत को बचाने का हुक्म दिया जनाब नईम ख़ान ने शोभायात्रा का आगाज किए, शोभायात्रा मैं शहर के अलग अलग इलाकों से लोग इकट्ठे होकर सुन्नी शाही जामा मस्जिद ईदगाह गुलाब देवी रोड जालंधर पहुँचे । जिनका मस्जिद कमेटी के सचिव जनाब सैयद अली साहब वा मौलाना जाकिर साहब ने मंच से सभी का स्वागत व सम्मान किया । शोभा यात्रा व जलसा जश्न ईद मिलादुन्नबी में सारे भारत से बड़े इस्लामिक स्कॉलर शामिल हुए।
जिनमें विशेष तौर पर मौलाना तोसीफ रजा साहब बरेली शरीफ , मौलाना सैयद नूरानी शाह पाछट जिला कपूरथला, मौलाना आंशिक रज़ा ,मौलाना सलीम नूरी ,मौलाना मूसा रजा ,मौलाना तालिब हुसैन ,मौलाना एहसान रजा , हाफिज असफाक आदि शामिल थे ईशा की नमाज़ के बाद जलसा जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आग़ाज़ सुन्नी शाही जामा मस्जिद ईदगाह गुलाब देवी रोड जालंधर के ईमाम जनाब क़ारी अब्दुल सुभान साहब ने कुराने पाक की तिलावत कर किया।
जलसे में विशेष रूप से बरेली शरीफ से आए हुए इस्लामिक स्कॉलर मौलाना जनाब तोसीफ़,मौलाना सैयद नूरानी शाह ने पैगंबर मुहम्मद साहब की ज़िंदगी भर रोशनी डाली और लोगों को समझाया की दुनिया में भूखे को खाना खिलाना सच बोलना ज़रूरतमंद की मदद करना बेटियों की हिफ़ाज़त करना बुरे काम से बचना सच के रास्ते पर चलना आदि ही इंसान की ज़िंदगी का असल मक़सद है इसके अलावा तमाम उलेमा हज़रात ने प्यारे नबी करीम जनाब सलल्लाहु ताला अलैहिवसल्लम की सीरत को बयान किया व लोगों को अपनी ज़िंदगी में पैगंबर साहब के सुन्नतों को अपनाने की हिदायत की
इसके अलावा कई सामाजिक वा राजनीतिक हस्तियां भी शामिल हुई। जिसमे विशेष रूप से श्री चंदन गरेवाल साहब सीनियर नेता आप पंजाब , शहरी चड्डा जी पूर्व काउंसलर व पंजाब से तमाम मुस्लिम राजनीतिक व सामाजिक लीडर साहिबान भी शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए पहुँचे।
जिनमें जनाब अमजद अली ख़ान सचिव मुस्लिम संगठन पंजाब , जनाब मज़हर आलम प्रधान मस्जिद खाबड़ा, जनाब जब्बार ख़ान फाइनांस सचिव मुस्लिम संगठन पंजाब, जनाब मुबीन अहमद नायब सदर मुस्लिम संगठन पंजाब , जनाब सलीम सुल्तानी नायब सदर मुस्लिम संगठन पंजाब , जनाब बारी सलमानी आप नेता, जनाब आबिद सलमानी, जनाब शमशाद अहमद नकोदर, जनाब रज़ा ए मुस्तफ़ा, जनाब मोहम्मद ख़ालिद प्रधान मुस्लिम संगठन पंजाब नकोदर, जनाब आरिफ़ ख़ान, जनाब बल्लागुल रहमान , जनाब अरमान शैख ,जनाब कादर ख़ान शाहकोट , जनाब याकूब हुसैन प्रधान शाह कोट, जनाब शकील ख़ान जनाब सैयद नज़रुल, जनाब एहसानऊलहक, जनाब आलम दानिश मंदा ,जनाब इशाक प्रधान दानिश मंदा ,जनाब हाजी मंज़ूर भोगपुर ,जनाब इदरीस, जनाब अब्दुल गनी टांडा ,जनाब मूसा बनारसी ,जनाब तबरेज़ आलम, जनाब मोहम्मद कलाम , जनाब इम्तियाज़ आलम जनाब सरफराज़ ख़ान , जनाब मोहम्मद सिकंदर ,जनाब मोहम्मद नईम ऑप्टिकल, जनाब एडवोकेट कुलनूर, जनाब साबिर , जनाब हैदर अली, जनाब मोहब्बत अली शाह , जनाब वसीम अकरम शाह, जनाब बदरुल, जनाब रहमत अली प्रधान , जनाब शेख़ मुख़्तार, जनाब मोहम्मद सबबन , जनाब जब्बार ख़ान नागरा जनाब ज़मील अहमद, जनाब मनीरूलहक़ , शहज़ाद सलमानी, रहमत सबरवाल ,आदि ने अपने अपने विचार रखे व जश्ने ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद पेश की।
जलसे व शोभा यात्रा में शामिल लोगों का मस्जिद कमेटी मेंबरान जनाब मुकीम साहब ,जनाब मुख़्तार साहब ,जनाब अब्दुल ख़ान साहब ,जनाब सैय्यद अर्श, सैयद याकूब हुसैन नक़वी ने धन्यवाद किया व शोभायात्रा और जलसे की पूरी ज़िम्मेदारी सँभाली। जश्ने ए ईद मिलादुन्नबी के मौक़े पर मुस्लिम संगठन पंजाब व सुन्नी शाही ईदगाह जामा मस्जिद कमेटी की तरफ़ से सारा दिन लंगर भी चलाया गया।



