नई दिल्ली, 1 नवंबर | आम लोगों पर महंगाई का बड़ा झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने देश के अलग-अलग इलाकों में कमर्शियल एलपीजी के दाम में 100 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। पिछले 2 महीने में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है।
नई कीमत बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट 1731 से बढ़कर 1833 रुपये हो गया है। वहीं, मुंबई में इसकी कीमत 1785.50 रुपये, कोलकाता में 1943 रुपये और चेन्नई में 1999.50 रुपये हो गई है। अक्टूबर में मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1684 रुपये, कोलकाता में 1839.50 रुपये और चेन्नई में 1898 रुपये थी।
रसोई में खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 903 रुपये है।



