Wednesday, April 15, 2026
No menu items!
Google search engine

पाकिस्तान की जेल में भारतीय मछुआरे की मौत, 16 दिन बाद सौंपा शव

Spread the News

अमृतसर,1 नवंबर। गुजरात के समुद्र में मछली पकड़ते हुए पाकिस्तान पहुंचे एक मछुआरे की पाकिस्तान जेल में मौत हो गई। मृतक का नाम भूपत भाई 52 है और वह गुजरात के सोमनाथ का रहने वाला था। उनका शव पिछले दिनों अटारी सरहद भेजा गया था। पाकिस्तानी रेंजर्स ने शव को बीएसएफ को सौंप दिया। यहां से शव को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल लाया गया और शवगृह में रखवाया गया।

पाकिस्तानी जेलों में भारतीय कैदियों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। उधर, शवों को भेजने में अब देरी हो रही है। भूपत का शव 16 दिन बाद भारत भेजा गया है। ताबूत में शव की हालत क्या होगी, यह तो गुजरात पहुंचने के बाद ही पता चलेगा, लेकिन पाकिस्तान की यह अमानवीय हरकत माफ करने योग्य नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments