फिरोजपुर, 1 नवंबर। यहां के बड़ा कलां गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोटरसाइकिल की टक्कर में 1 व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस को दिए बयानों में नरजीत सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी बस्ती कल्लेवाली ने बताया कि उसका बेटा जगमीत सिंह अपनी मोटरसाइकिल चला रहा था कि बस स्टैंड के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी।
चालक गुरप्रीत सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी चक बुड्ढे शाह (आवान) लापरवाही से ट्राला चला रहा था, जिसके कारण जगमीत सिंह मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर गया और गंभीर चोटें लगी, जिसकी सिविल अस्पताल गुरुहरसहाय में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार आत्मा सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



