Sunday, September 20, 2026
No menu items!
Google search engine

जानसठ में विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों में धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का समागम

Spread the News

Svg%3Eप्रधानाचार्या नसीम अहमद पाशा ने राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण करके तिरंगे को सलामी पेश की

जानसठ /मुजफ्फरनगर।  ऐतिहासिक कस्बा जानसठ में विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। नेशनल पब्लिक जूनियर हाई स्कूल जानसठ में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानाचार्या नसीम अहमद पाशा ने राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण करके तिरंगे को सलामी पेश की। और देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण निछावर करने वाले बलिदानियों, वीर देश भक्तों, अमर शहीदों को याद करके उनको श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर छात्र और छात्राओं ने देशभक्ति गीतों को प्रस्तुत करके एक खुबसूरत समां बांध दिया,इस कार्यक्रम में प्रबंधक महबूब सर, राजू सर, मेहराज जेदी ,जेबा जेदी, तानिया, सौनम, अलीशा, मुहम्मद लारेब खां,आशू कुरैशी,आदि मौजूद रहें।
वहीं दूसरी ओर आईटी पब्लिक स्कूल जानसठ में भी बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर शिक्षकों ने भी‌ उनका उत्साहवर्धन किया, प्रतिभागियों में मौलाना अब्दुल रहमान नदवी, मौलाना उस्मान कासमी, इरशाद एडवोकेट, मौलाना यासीन नदवी, हाफिज शहराब, हाफिज अब्दुल खालिक, मौलाना फैजुर रहमान और अन्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments