Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Google search engine

आल मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी (रजि :) इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मानिक अली की अगुवाई में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का जश्न

Spread the News

हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख व ईसाई समुदाय से संबंधित लोगों द्वारा मिल कर राष्ट्रीय गाण ‘जन गण मन ‘ गाया गया

अमृतसर।  आज देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर आल मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी (रजि) इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मानिक अली के निवास गुरु की वडाली में सभी धर्मों के लोगों द्वारा मिल कर तिरंगा फहराया गया जिसमें हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख व ईसाई समुदाय से संबंधित लोगों द्वारा मिल कर राष्ट्रीय गाण ‘जन गण मन ‘ गाया गया व देश की तरक्की के लिए दुआ, प्रार्थना की गईं। देश की भलाई और अमन शांति के लिए मौलाना शाह आलम ने दुआ करवाई। इस मौके पर मानिक अली ने कहा कि भारत के सभी निवासी चाहे वो किसी भी धर्म को मानते हों सभी भारत को विश्व गुरू देखना चाहते हैं केवल कुछ बाहरी ताकतें व समाज विरोधी तत्व देशवासियों में नफ़रत पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं हमें इनसे सचेत रहना चाहिए व मिल -जुल कर प्यार से रहना चाहिए, सभी धर्मों को सम्मान देना चाहिए व राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से काम करना चाहिए। इस मौके पर लुक्स मसीह, बंटी पंडित, ऑल मुस्लिम वैलफेअर सोसाइटी उप प्रध‍ान खुरशीद अहमद, जनरल सक्तर शाह आलम, डा. नसीम अहमद, कासिम अली, अनीश अंसारी, कासिम अंसारी, मोहम्मद शाकिर, मोहम्मद फिरोज़, रयान अली, अमरीक सिंह गिल, बिन्द्र नेता, दर्शन लाल उप्पल, बंटी अरोड़ा, लखविंद्र सिंह, शिव वडाली, दारा छेहरटा, सरबजीत सिंह, अमन वडाली, सुरजीत सिंह, रोमी वडाली, काशी व अन्य हाजिर थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments