Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

लुधियाना में उधार को लेकर पड़ोसियों ने बुजुर्ग दंपती और नाती पर किया हमला

Spread the News

लुधियाना, 11 फरवरी | पंजाब के लुधियाना शहर में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गुरु अर्जुन देव नगर में करियाना की दुकान चलाने वाले एक दंपती और उनके नाती पर पड़ोसियों ने तेज-धार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में दुकानदार और नाती गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, उषा रानी और उनके पति ईश्वर चंद कई वर्षों से अपने घर के बाहर ही करियाना की दुकान चला रहे हैं। उनके पड़ोस में रहने वाले कुछ युवक नशे के आदी हैं और वे कई बार उनसे उधार सामान ले जाते थे। शनिवार की रात करीब 9 बजे उक्त युवक फिर से सामान लेने आया, तो दुकानदारों ने सामान देने से इनकार कर दिया।

इस पर उक्त युवक ने अपने साथियों को बुलाकर दुकान पर हमला कर दिया। शोर सुनकर दुकानदार का नाती निखिल भी बाहर आ गया, तो हमलवारों ने उस पर भी तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में निखिल और उसके नाना ईश्वर चंद गंभीर रूप से घायल हो गए।

वारदात सीसीटीवी में कैद
यह पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायलों को इलाके के लोगों ने सिविल अस्पताल में पहुंचाया। थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस को मामले की शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दोनों पक्षों के आरोप
घायल उषा रानी का कहना है कि हमलवारों ने उधार के पैसे मांगने पर उन पर हमला किया। वहीं, दूसरे पक्ष के राजू का कहना है कि शुक्रवार रात करियाना कारोबारी का नाती उसके घर के बाहर ललकारे मार रहा था। ईश्वर चंद करियाना की दुकान की आड़ में नशा बेचते हैं।

पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल दोनों पक्षों ने इस मामले में मेडिकल करवा लिया है। आज दोनों पक्ष थाना में शिकायत दर्ज करवाएंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments