सहरी और इफ्तार की जंतरियां आपसी सलाह और सहमति से तैयार किये जाने चाहिए: डॉ. कारी मुहम्मद युसूफ
ताजपुर रोड,11 फरवरी। डॉ. कारी मुहम्मद यूसुफ महासचिव जमीयत उलेमा लुधियाना की अध्यक्षता में मदरसा मदीनतुल उलूम इकरा अकादमी भोला कालोनी ताजपुर रोड, लुधियाना में जमीयत उलेमा लुधियाना की मासिक बैठक आयोजित की गई।
मुफ्ती इनाम कासमी उपाध्यक्ष जमीयत उलेमा लुधियाना व अध्यक्ष दीनी तालीमी बोर्ड जमीयत उलेमा लुधियाना, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला और अमृतसर ने संवाददाता से बातचीत में कहा कि पिछले कई दिनों से जमीयत उलेमा लुधियाना के तत्वावधान में आधार कार्ड शिविर चल रहा था। यह शिविर लुधियाना शहर के विभिन्न क्षेत्रों पंजाबी बाग, महादेव एन्क्लेव, एल ब्लॉक बीआरएस नगर, कुंदन पुरी और दाना मंडी आदि में आयोजित किया गया था। और शहर के बहुत से लोगों ने अपने आधार कार्ड में मौजूद गलतीयां भी ठीक करवाईं। आपने सुखविंदर एवं अब्दुल समद पंजाबी बाग को विशेष धन्यवाद दिया जिन्होंने इस कार्य को लगातार पंद्रह से बीस दिन जारी रखा और आने वाले पुरुषों और महिलाओं की सभी प्रकार की आधार कार्ड संबंधी समस्याओं को हल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
डॉ. कारी मुहम्मद यूसुफ महासचिव जमीयत उलमा लुधियाना ने कहा कि रमजान आ रहा है, इसलिए मदरसों, मस्जिदों और अन्य संगठनों और पार्टियों के नेताओं को आपसी परामर्श और सहमति से रमजान की सेहरी और इफ्तार की जनतरियां तैयार करानी चाहिए। क्योंकि मिनटों का यह अंतर लोगों के बीच अजीब संघर्ष का माहौल पैदा करता है। आपने यह भी कहा कि फरवरी में इसलाहे मुआशरा जमीयत उलेमा लुधियाना के पलेट फार्म से मस्जिद उमर फारूक पंजाबी बाग टिब्बा रोड लुधियाना और मदरसा मदीनतुल उलूम इकरा अकादमी भोला कॉलोनी में 2 समागम होंगे, और उन समागमों में मुफ्ती मुहम्मद हारून मजाहिरी फील्डगंज लुधियाना और मौलाना फिरोज आलम कासमी इमाम और खतीब नूरानी मस्जिद मुस्लिम कॉलोनी शेरपुर लुधियाना के भाषण होंगे।
यह बैठक रात करीब आठ बजे खत्म हुई। बैठक में मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी, मुफ्ती ए शहर और जमीयत उलेमा लुधियाना के अध्यक्ष, हाजी जिंदा हसन, परवेज आलम, मुहम्मद बिलाल, कारी मुहम्मद गय्यूर नायब इमाम व खतीब मस्जिद उमर फारूक पंजाबी बाग एवं कारी मुहम्मद.सोहेल के नाम शामिल है।




