नई दिल्ली, 13 दिसंबर | फ्री आधार कार्ड अपडेट करने की आखिरी तारीख शनिवार को खत्म हो रही है। इस बीच, सभी महत्वपूर्ण विवरण ‘MyAadhaar’ पोर्टल के माध्यम से बिना किसी लागत के ऑनलाइन अपडेट किए जा सकते हैं।
इसके बाद आधार केंद्रों पर ऑफलाइन अपडेट कराने पर शुल्क लिया जाएगा। UIDAI हर 10 साल में आधार अपडेट करने की अपील कर रहा है। जो लोग नए शहर में शिफ्ट हो गए हैं या अपना पता बदल लिया है, उन्हें इसे अपडेट कर लेना चाहिए।



