अमृतसर,28 जुलाई। आज हाल बाजार स्थित मस्जिद सिकंदर खान में मजलिस अहरार प्रधान अब्दुल नूर की अगुवाई मुस्लिम समुदाय के लोगों की एक अहम मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें शहर की विभिन्न मस्जिदों के इमाम मस्जिदों के मुतवल्ली और अलग अलग सोसाइटी के प्रधान साहिबान ने शिरकत की। इस मीटिंग खासतौर पर तशरीफ लाए पूर्व मैंबर पंजाब वक्फ बोर्ड अब्बास रजा ह्यूमन राईट प्रधान खुर्शीद अहमद चमन खान जुनेद खान आदि ने शिरकत की।
इस मीटिंग में सर्वसम्मति से मानिक अली को मुस्लिम एसोसिएशन अमृतसर का प्रधान चुना गया। वही अब्बास रजा और चमन खान को उपप्रधान जबकि खुर्शीद अहमद को जन सैकटरी जबकि जुनेद खान को कैशियर चुना गया। इस मौके पर पर आए हुए लोगों को संबोधित करते हुए मानिक अली ने कहा कि उनको जो जिम्मेदारी समाज की तरफ़ से मिली है वो उसको पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य मुस्लिम समुदाय को आ रही समस्याओं को हल करवाना और विशेष रूप से मस्जिदों और इमामों से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना है।
इस मौके पर मजलिस अहरार प्रधान अब्दुल नूर ने कहा मानिक अली के मुस्लिम एसोसिएशन के प्रधान बनने पर समाज के लोगों को खुशी है क्योंकि मानिक अली काफी समय से मुस्लिम समुदाय के लोगों की भलाई के लिए काम करते आ रहे हैं और साथ ही समाज सेवक के रुप में भी वो काम कर रहे हैं। इस मौके पर पंजाब वक्फ बोर्ड के पूर्व मैंबर अब्बास रजा ने भी आए हुए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब का मकसद देश की एकता और अखंडता के लिए काम करना और समाज के पिछड़े और वंचित लोगों के हक में काम करना है।
इसी उद्देश्य को लेकर आज यह अहम मिटिंग रखी गई है।वहीं उन्होंने बताया कि एसोसिएशन का चुनाव हर साल किया जाएगा और अच्छे काम करने वालों को आगे लाया जाएगा। वही खुर्शीद अहमद जुनेद खान और चमन खान ने भी आए लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर इमाम मस्जिद सिकंदर अब्दुल सबूर मोलाना शाह आलम मोलाना जव्वाद मोलाना अरशद मोलाना मसीऊररहमान मोलाना जियाऊररहमान मोलाना हिफजुररहमान मोलाना इरशाद हाफिज रईस अहमद बबलू मंडल रिजवान अहमद डॉ मोती रहमान सिकंदर शेख नफीस अहमद तारिक अंग्रेज मुआज राजू हाजी सैफुद्दीन डॉ नसीमुद्दीन आदि मोजूद थे।



