Home अन्य Media बरसे बमः भूख से तड़पते 80 से अधिक फिलीस्तियों की हमले में...

बरसे बमः भूख से तड़पते 80 से अधिक फिलीस्तियों की हमले में गई जान

Svg%3E
Spread the News

नई दिल्ली,29 जूलाई। गाजा पट्टी में सोमवार को इजराइल के हवाई हमलों या गोलीबारी में कम से कम 78 फलस्तीनी मारे गए, जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि गर्भवती महिला की मौत होने के बाद एक जटिल सर्जरी कर उसका प्रसव कराया गया लेकिन उसके नवजात शिशु की भी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि मृतकों में कई लोग भोजन की तलाश में थे।

इस हमले से पहले ही इजराइल ने क्षेत्र में गंभीर होते मानवीय संकट के मद्देनजर प्रतिबंधों में ढील दी थी। गाजा में भुखमरी के बढ़ते संकट को लेकर बढ़ते दबाव के बीच इजराइल ने गत सप्ताहांत में कहा था कि वह गाजा सिटी, दीर अल-बलाह और मुवासी क्षेत्रों में रोज 10 घंटे के लिए सैन्य कार्रवाई रोकेगा और मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए सुरक्षित रास्तों की व्यवस्था करेगा। अंतरराष्ट्रीय विमानों के जरिए मदद पहुंचाने की सेवा भी बहाल कर दी गयी।