Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

इमाम उल अंबिया ने हमेशा मोहब्बत और अमन का दिया संदेशः सय्यद नूरानी मियां

Spread the News

पंजाब सूफी संतों का राज्य है यहां का आपसी प्यार पूरे देश में मिसाल माना जाता है — दीपक बाली

लुधियाना ।  इमाम उल अंबिया कॉन्फ्रेंस का प्रोग्राम आपसी भाईचारे और औलमाए ईकराम की मेहनत के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान हजरत सुफी अल्लामा मौलाना सैयद नूरानी मियां साहब किबला कछोछवी का खिताब हुआ। जिसमें हजरत ने फरमाया कि इमाम उल अंबिया जनाबे मुस्तफा सल्लल्लाहू अलेही वसल्लम ने हमेशा मोहब्बत और अमन को पसंद किया है, इसलिए हम सबको अमन और मोहब्बत के साथ जिंदगी गुजारनी चाहिए और गुनाहों से बच कर रब की इबादत करनी चाहिए।

जहां इंतजामीया कमेटी द्वारा आए हुए औलमाय इकराम का खैर मखदम किया गया, वहीं दिल्ली सरकार के मेहमाने खसुसी मुख्य सलाहकार जनाब दीपक बाली जी इंचार्ज साहनेवाल मैडम अलका उर्फ अवनीत कौर ,सरपंच साहनेवाल राजेश कुमार लाली,सरपंच दुर्गादास, सरदार मनप्रीत सिंह, सरदार नरेश कुमार ,गुर कमल सिंह एवं आए हुए तमाम मेहमानों का खैर मकदम जलसे की अध्यक्षता कर रहे मोहम्मद अकबर अली जालंधरी, फैजान रजा ,मेंबर इरशाद अली सोनु,सद्दाम हुसैन ,रहमत अली , मुजफ्फर अली ,हसीन अख्तर शाहिद अली , सज्जाद आलम ,शहादत अली, उस्मान खान द्वारा रूमाल डाल कर किया गया।

इस मौके पर दिल्ली सरकार के मुख्य सलाहकार दीपक बाली ने शबे बारात के इस मुबारक जलसे की सराहना करते हुए कहा कि हम सबको आपस में मिलजुल कर धार्मिक प्रोग्रामों को बढ़ावा देना चाहिए ताकि हमारा देश और हमारा पंजाब तरक्की कर सकें इस जलसे में रजा मस्जिद के इमाम मौलाना शमशीर रिजवी ,मौलाना आशिक नईमी, सैयद सद्दाम अत्तारी, मुफ्ती सलाउद्दीन मदनी ,मौलाना निहाल कमाली ,शायर महबूब रहबर ,रहमत अली,अनवर फहीमी हाफीज आमीर रजा, शायर मोमिन अख्तर इनके अलावा कई औलमाए इकराम ने इमाम उल अंबिया कॉन्फ्रेंस के जलसे के जलसे को कामयाब करने में अपना भरपूर सहयोग दिया और जलसा कामयाब किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments