Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

तालीम का इस्लाम में बहुत अहम मुका़म- तालीम से ही एक शख़्स बन सकता है अच्छा इंसानःमुफ़्ती ख़लील अहमद का़समी

Spread the News

मुफ़्ती ए आज़म पंजाब ख़लील अहमद का मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट द्वारा शानदार स्वागत

जालंधर। दारुल उलूम सिद्दीक्या अलावलपुर में मुफ्ती ए आज़म पंजाब व राबता मदारिस के चंडीगढ़ हिमाचल व पंजाब के अध्यक्ष मुफ्ती ख़लील अहमद का़समी सालाना इम्तहान के मौके पर पहुंचे। पंजाब मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष अख्तर सलमानी , उपाध्यक्ष लियाकत अली गुर्जर, हाजी आलमगीर साहब व मदरसा कमेटी व मदरसा अध्यक्ष मोहम्मद रफी ने शानदार इस्तक़बाल किया।
मुफ़्ती ख़लील अहमद का़समी ने तालीम हासिल करने वाले बच्चों वह आम लोगों को खि़ताब करते हुए कहा कि तालीम का इस्लाम में बहुत अहम मुका़म है तालीम से ही एक शख़्स अच्छा इंसान बन सकता है। हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का फरमान है की तालीम हासिल करो, गोद से गौर तक तालीम की अहमियत की तरफ इशारा करता है
कु़रान की इब्तिदा इक़रा से होना इस्लाम में तालीमी हैसियत को बखू़बी बताता है।
मुफ़्ती ख़लील अहमद का़समी साहब ने दारुल उलूम सिद्दीकि़या व मदरसा के नाजिम मोहम्मद रफी़ व तालीम हासिल करने वाले तलबा के मुताबिक़ अपने इज़हार वह ख़यालात को बयां करते हुए कहा की यहां के तलबा निहायत ही सलाहियत और हौसला मंद होने के साथ-साथ तरबियत याफ़्ता अख़लाक़ व किरदार के जोहर से भी जुड़े हैं।
मुफ़्ती मोहम्मद यूसुफ़ ने भी अवाम को खि़ताब किया और अपने बच्चों को तालीम देना दुनिया व आख़रत के लिए सबसे बड़ी जरूरत बताया ।और लोगों से कहा कि हज का फार्म भरने की आखिरी तारीख़ 10 मार्च है, हज पर जाने वाले फार्म लेकर अपना पासपोर्ट जल्द बनवा सकते हैं। इस मौके़ पर पंजाब मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट के प्रदेश
अध्यक्ष अख़्तर सलमानी ,उपाध्यक्ष लियाक़त अली गुर्जर, पंजाब सचिव हाजी आलमगीर साहब, तस्लीम अंसारी महबूब अहमद, का़री शहादत अहमद सहित बड़ी तादाद में लोगों ने दुआ में शिरकत की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments