Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

मजीठा मस्जिद में इफ्तार पार्टी का आयोजन- रमज़ान रहमतों और बरकतों का महीना हैः- इरशाद अहमद

Spread the News

अमृतसर,6 अपैल। मजीठा मस्जिद के इमाम और मजलिस अहरार इस्लाम के अमृतसर देहाती प्रधान हाफिज इरशाद की अगुवाई में एक अजीमुशान इफ्तार दावत का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न धर्मों के लोगों ने शिरकत की और आपसी भाईचारे का पैगाम दिया। इस मौके पर विशेष रूप से आल मुस्लिम वैलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन मानिक अली और ह्यूमन राईट कोंसिल के प्रधान खुर्शीद अहमद भी इस इस इफ्तार दावत में शिरकत के लिए पहुंचे।

उल्लेखनीय है कि मजीठा मस्जिद के इमाम मोलाना इरशाद द्वारा हर साल रमज़ान के पवित्र महीने में इफ्तार दावत का आयोजन किया जाता है। जिसमें हिंदु सिख भाईचारे के लोगों के साथ मिलकर इफ्तार किया जाता है ताकि आपसी भाईचारे को मजबूत किया जा सके। इस मौके पर पर बातचीत करते हुए हाफिज इरशाद ने कहा कि रमज़ान का महीना रहमतों और बरकतों का महीना है जिसमें रोजेदार अल्लाह के हुक्म को पूरा करने के लिए पूरा दिन रोजे यानि भूख और प्यास की हालत में रहता है। और खुद को हर तरह की गलत बातों से बचाने की कोशिश करता है।

रोजे का मकसद भी यही है कि इंसान गुनाहों से दूर रहने और अच्छाई पर चलने वाला बन जाए। इस मौके पर आल मुस्लिम वैलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन मानिक अली और खुर्शीद अहमद ने भी इस मोके पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह के प्रोग्राम से मोहब्बत बढती है और आपसी भाईचारे को मजबूती प्रदान होती है। प्रोग्राम के आखिरी में मुल्क में अमन और शांति के लिए दुआ करवाई गई। इस मौके पर मोहम्मद आसिफ मोहम्मद अली मेंहदी हसन परवेज वगैरह शामिल थे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments