नई दिल्ली। अगर ये पूछा जाए कि आखिर कब्ज की समस्या का मुख्य वजह क्या है तो बता दें कि इसकी एक या दो नहीं होती, कई ऐसी वजहें हैं जिसकी वजह से पेट से जुड़ी यह समस्या हो सकती है। मुख्य कारणों की बात करें तो अगर आप डाइट में फाइबर काफी कम ले रहे हैं या पानी का शरीर में अभाव रहता है तो यह कब्ज की वजह बन सकता है। इसके अलावा, यह आपके स्ट्रेस लेवल के बढ़ने, इमोशनल उतार चढ़ाव, दवाओं और आपकी गतिविधियों पर भी निर्भर करता है। अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं तो यहां बताए गए उपायों को आजमाकर आप तुरंत राहत पा सकते है..
अगर आप अपने डाइट में अधिक से अधिक फाइबर रिच फूड को शामिल करें तो बल्क फूड आपके पेट को भरा रखने और उसे बेहतर तरीके से मूव करने में मदद करेगा। अगर आप पानी के साथ फाइबर का अच्छा तालमेल बनाएं तो आपकी समस्या दूर हो जाएगी। एक खबर के अनुसार यह बताया गया है कि कब्ज का नाता काफी हद तक शरीर में पानी की सही मात्रा से है। अगर आप कब्ज महसूस कर रहे हैं तो दिनभर अधिक पानी पिएं और डाइट में लिक्विड डाइट को शामिल करें। मीठे ड्रिंक से बचें।



