Home अन्य चाऊमीन या फ्राइड राइस खाने के हैं शौकीन तो जरा संभल जाएं,...

चाऊमीन या फ्राइड राइस खाने के हैं शौकीन तो जरा संभल जाएं, हो सकते हैं बड़े नुकसान

Svg%3E
Spread the News

Side effects of ajinomoto: बच्चे चाइनीज फूड के दीवाने होते हैं। नूडल्स से लेकर हर चाइनीज खाने की चीज में एक अलग फ्लेवर सभी को बहुत पसंद आता है और ये स्वाद आता है अजीनोमोटो। लेकिन क्या आप जानते हैं इसको खाने के नुकसान।

Side Effects Of Ajinomoto: क्या आप चिली पोटैटो, फ्राइड राइस या कोई भी स्ट्रीट फूड्स के काफी शौकीन हैं? अगर हां, तो आपको अब सावधान होने की जरूरत है। सड़क किनारे मिलने वाले फास्ट फूड्स में अक्सर अजीनोमोटो (एक प्रकार का सफेद रंग का नमक) का इस्तेमाल किया जाता है, जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाता है। लेकिन, कुछ स्टडी से पता चला है कि अजीनोमोटो से कई प्रकार के सेहत से जुड़ी कई परेशानी हो सकती हैं, जिनमें सिरदर्द, चक्कर आना, सांस लेने में तकलीफ और यहां तक ​​कि कैंसर भी शामिल हैं।

अजीनोमोटो क्या है? 

अजीनोमोटो एक तरह का कैमिकल है। अजीनोमोटो को एमएसजी (MSG) भी कहते हैं। जिसका मतलब है Mono Sodium Glumate। ये प्रोटीन का हिस्सा है, जिसे अमीनो एसिड कहते हैं। अजीनोमोटो इससे सबसे अधिक बनाता है इसलिए इसे इसी नाम से भी जाना जाता है।

अजीनोमोटो खाने के नुकसान

सिरदर्द- अजीनोमोटो से सिरदर्द होना सबसे आम शिकायत है। जबकि अन्य का दावा है कि उनके सिरदर्द केवल तभी होते हैं जब वे बहुत अधिक अजीनोमोटो खाते हैं।

चक्कर आना- कुछ लोगों का दावा है कि अजीनोमोटो खाने से उन्हें चक्कर आते हैं, जबकि अन्य को केवल खाने पर ही चक्कर आते हैं।

सांस लेने में तकलीफ- कुछ लोगों का मानना है कि अजीनोमोटो खाने से उन्हें सांस लेने में तकलीफ होती है, जबकि अन्य को खाने पर सांस की दिक्कत होती है।

एलर्जी- अजीनोमोटो से एलर्जी होना भी गंभीर समस्या है। कुछ लोगों को अजीनोमोटो खाने से पित्त, खुजली हो सकती है।

कैंसर- अजीनोमोटो का ज्यादा सेवन करने से कैंसर सेल्स का विकास हो सकता है, जो कैंसर का कारण बन सकता है।

मोटापा- फास्ट फूड खाने से व्यक्ति मोटापे का शिकार हो सकते हैं। क्योंकि अजीनोमोटो आपकी भूख को बढ़ाने का काम करता है।

हाई ब्लड प्रेशर- अजीनोमोटो शरीर में सोडियम की मात्रा को अचानक बढ़ा देता है, इसके कारण आपका ब्लड प्रेशर बढ़ने के साथ ही घुटनों के दर्द की समस्या हो सकती है।

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।