Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

शिक्षक हूँ शिक्षक ही रहूँगा, शिष्य को शिखर चढ़ा दूँ मैं

Spread the News

शिक्षक हूँ शिक्षक ही रहूँगा
*******

नौसीखिए को सिखा दूँ मै,
परिंदों को बाज बना दूँ मै।

बेसुरों से वो चाहे उलझा हो,
सुरमयी सा साज बना दूँ मै।

कैसी भी कच्ची मिट्टी दे दो,
सुंदर सा आकार बना दूँ मै।

बेशक लोहे का हो पतरा,
कनक की परत मंढा दूँ मै।

अज्ञान के घोर अंधियारे में,
ज्ञान का प्रकाश फैला दूँ मै।

मै तो हूँ आग का अंगारा,
पानी में भी आग लगा दूँ मै।

शिक्षक हूँ शिक्षक ही रहूँगा,
शिष्य को शिखर चढ़ा दूँ मै।

गुरु से बढ़कर कोई न दूजा,
नतमस्तक शीश झुका दूँ मै।

मनसीरत गुरु मक्का मदीना,
चरण कमल पुष्प चढ़ा दूँ मै।
*********
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
खेड़ी राओ वाली (कैथल)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments