Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

मान सरकार शिक्षा व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए प्रयासरत 4 हजार टीचरों को देंगे जॉइनिंग लेटर

Spread the News

चंडीगड़। पंजाब की मान सरकार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत और मिसाल के रूप में कायम करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में मुख्य मंत्री भगवंत मान नए साल की शुरुआत पर लुधियाना में आयोजित प्रोग्राम में 4 हजार टीचरों को जॉइनिंग लेटर देंगे।

इसके साथ ही प्रदेश में मान सरकार द्वारा भर्ती किए अध्यापाकों की संख्या 10 हजार हो गई। स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस जानकारी को ट्वीट से भी साझा किया है।

पंजाब की शिक्षा व्यवस्था की मजबूती के लिए फिलहाल और 6 हजार टीचर भर्ती करने की प्रक्रिया अभी जारी है। स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के अनुसार सभी अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

स्कूलों के लिए बसें चलाने का प्रस्ताव
मुख्य मंत्री भगवंत मान प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों के लिए भी बसें चलाने की बात कह चुके हैं। इससे सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं की आवाजाहीआसान हो सकेगी।  मान ने सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों से यह वादा 24 दिसंबर को प्रदेश में आयोजित मेगा पेरेंट्स-टीचर मीटिंग में किया है। पंजाब सरकार द्वारा इस योजना को जल्द पूरा करने की बात कही गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments