चंडीगढ़, 9 जनवरी। पंजाब में छुट्टी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, पंजाब सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, माघी मेले के मद्देनजर पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले में 14 जनवरी 2025 (मंगलवार) को छुट्टी घोषित की गई है। इस बीच, श्री मुक्तसर साहिब के सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों/निगमों और शैक्षणिक संस्थानों में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह छुट्टियाँ केवल श्री मुक्तसर साहिब में लागू होंगी।



