इस्लाम और सिख धर्म के तुलनात्मक अध्ययन को लेकर उनका कोई सानी नहीं
मुफ्ती आरिफ लुधियानवी और हाजी मुहम्मद फरकान ने खुशी जाहिर की
लुधियाना,9 जनवरी। सिख मुस्लिम सांझा नामी संस्था के संस्थापक और संरक्षक, डॉ. नसीर अख्तर मलेरकोटला पंजाब को उनकी उज्ज्वल राष्ट्रीय और सामाजिक सेवाओं के सम्मान में अल्पसंख्यक मीडिया फाउंडेशन द्वारा 100 प्रभावशाली भारतीय मुसलमानों की सूची में शामिल किया गया है।
मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी मुफ्ती ए शहर लुधियाना, अध्यक्ष जमीयत उलेमा लुधियाना और संयोजक जमीयत उलेमा हरियाणा और पंजाब ने खुशी व्यक्त की और कहा कि डॉ. नसीर अख्तर मलेरकोटलवी इस सम्मान और प्रतिष्ठा के पूरे हकदार हैं, डॉ. नसीर अख्तर मलेरकोटलवी ने सिख-मुस्लिम एकता और दोनों कौमों के बीच कई प्राचीन गलतफहमियों को दूर करने में जो कारनामा अंजाम दिया है, वह अविस्मरणीय है।
प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और मदरसा फलाह दारैन गौसपुर लुधियाना के मुनतजिम हाजी मुहम्मद फुरकान खज़ानची, जमीयत उलेमा लुधियाना ने कहा कि डॉ. नसीर अख्तर मलेरकोटलवी का 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल होना पंजाब के लोगों के लिए खुशी और गर्व की बात है।
उनहोंने कहा कि डाक्टर नसीर अख्तर ने 2020 ई. में स्वर्ण मंदिर के लंगर के लिए 36 टन अनाज भेजा था और किसान आंदोलन के दौरान उन्होंने अपने सहयोगियों की मदद से एक लंगर शुरू किया था जो करीब डेढ़ साल तक चलता रहा। हाजी फुरकान ने कहा कि इस ऐतिहासिक मौके पर हम जमीअत उलमा जिला लुधियाना के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से डॉ. साहब को बधाई देते हैं



