जालंधर,31 अगस्त। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस में आज प्रिंसीपल डॉक्टर रश्मि विज की उपस्थिति में कक्षा छठी के विद्यार्थियों की हिंदी कविता उच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
इस प्रतियोगिता की तैयारी सुपरवाइजर अमिता राठौर की देखरेख में हिंदी अध्यापकों के द्वारा करवाई गई। निर्णायक मंडल में अध्यापिका मनीषा कपूर व मोनिका मिड्ढा थे। विद्यार्थियों ने बड़े ही आत्मविश्वास के साथ मंच पर आकर कविताएं प्रस्तुति कीं।
परिणाम
प्रथम -मृणाल ,वंश
द्वितीय- दिव्यांशु व सुबहजीत
तृतीय- कुलविंदर ,नवदीप व लक्षिता
इस अवसर पर छठी कक्षा के विद्यार्थियों ने लघु नाटिका के माध्यम से विद्यार्थियों को पेड़ों के महत्व के बारे में बताया व पेड़ों की रक्षा करके अपने पर्यावरण की रक्षा करने का संदेश दिया।
प्रिंसीपल डॉ रश्मि विज ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया ।



