जालंधर, 31 अगस्त | राज नगर के पास एक 30 वर्षीय युवक की नशे की ओवर डोज से मौत हो गई। मृतक की पहचान राज नगर के रहने वाले राजपाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आज राजपाल का पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। राजपाल घर से पेट दर्द का इलाज करवाने के लिए अपनी मां से 2 हजार रुपए लेकर निकला था। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
स्कैनिंग का कहकर 2 हजार लेकर निकला था
राज नगर की रहने वाली मृतक की मां रीटा ने बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह अपने काम पर चली गई थी। सुबह करीब 10 बजे राजपाल घर आया था। तब वह घर पर नहीं थी। राजपाल अपने पत्नी से कहने लगा कि अब वह नशा नहीं करता, उसके बेटे को नशे के कारण दर्द है।
इसकी स्कैनिंग करवाने के लिए मुझे जाना होगा। राजपाल घर से 2 हजार रुपए लेकर निकल गया। जिसके बाद उसके दोस्तों ने बताया कि एक प्लाट में उसका बेसुध पड़ा हुआ है। फिर परिवार किसी तरह राजपाल को घर लेकर आया। जहां उसकी मौत हो चुकी थी।



