Sunday, June 14, 2026
No menu items!
Google search engine

तेज़ रफ्तार टिप्पर ने बच्चों से भरी स्कूल बस को मारी टक्कर , भयानक हादसा

Spread the News

कपूरथला। नडाला चौक के पास बेगोवाल-सुभानपुर मार्ग पर सोमवार की सुबह बजरी से लदे तेज रफ्तार टिप्पर ने बच्चों से भरी स्कूल बस को टक्कर मार दी। इस हादसे में बस के साइड के शीशे टूट गए और बस में सवार बच्चे बाल-बाल बच गए। हादसे में कुछ बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।

स्कूल बस चालक के मुताबिक उसने बार-बार टिप्पर को रोकने के लिए हार्न बजाया लेकिन टिप्पर चालक को एक भी हॉर्न नहीं सुनाई दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही बच्चों के माता-पिता घटना स्थल पर पहुंच गए। जिन लड़कियों को मामूली चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। बच्चों के माता-पिता ने लापरवाह चालक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Svg%3E

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार टिप्पर बजरी लेकर बेगोवाल से सुभानपुर जा रहा था। इसी दौरान टिप्पर चालक ने बिना साइड देखे नडाला चौक पार करना चाहा और ढिलवां रोड की ओर से आ रही एक निजी स्कूल बस से टकरा गया। स्कूल बस को मनदीप सिंह नाम का ड्राइवर चला रहा था। इस टक्कर से जहां बस के साइड के शीशे टूट गए, वहीं बस में सवार बच्चों को मामूली चोटें आईं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments