दौसा, 30 सितम्बर । राजस्थान के दौसा जिले में देवर और भाभी के अवैध संबंधों की घिनौनी कहानी सामने आई है। देवर और भाभी बीते आठ साल से पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। लेकिन जब देवर ने दूसरी लड़की से शादी रचा ली तो बवाल मच गया। भाभी ने अब देवर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। आरोपी देवर राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल बताया जा रहा है। वह वर्तमान में बीकानेर जिले में पदस्थापित है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
रामगढ़ पचवारा थानाप्रभारी मदनलाल ने बताया कि इलाके की एक महिला ने अपने ही देवर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि उसके पति का 8 साल पहले एक्सीडेंट हो गया था। उसके बाद से वह बीमार ही रहता है। एक्सीडेंट के बाद से पति बैड पर है। इस हादसे के बाद उसके बाद सास-ससुर और देवर ने उसे मायके नहीं जाने दिया और ससुराल में ही सही तरीके से रखना का भरोसा दिया।
पीड़िता के मुताबिक उसके बाद देवर ने उसके साथ संबंध बनाने शुरू कर दिए। बीते पिछले 8 साल वह और उसका देवर घर में पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। लेकिन अब देवर ने किसी अन्य लड़की से शादी कर ली। उसके बाद से ही घर में मारपीट और लड़ाई झगड़े होने लग गए। पीड़िता ने अब देवर के खिलाफ दुष्कर्म और सास- ससुर व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर देवर और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



