सभी मिल कर लगाओ पेड़ लोगो, है खतरे में बचाओ पेड़ लोगो. है बच्चे की तरह मासूम ये भी, न रस्ते से हटाए पेड़ लोगो, कभी घटने न दो पेड़ों की गिनती, बढ़ाओ तुम बढ़ाओ पेड़ लोगो. है दुश्मन शख्स वो इंसानियत का, जो कहता है गिराओ पेड़ लोगो. ये देते हैं दिलों को छांव सदियों, उठो जल्दी लगाओ पेड़ लोगो. मिले फुर्सत तो काग़ज़ पर कलम से, कोई सुन्दर बनाओ पेड़ लोगो. इमारत को बनाने के लिये भी, कभी भी मत गिराओ पेड़ लोगो.
अनिल पठानकोटी



