Home अन्य Media हरियाणवी कलाकार नवीन नारू गिरफ्तार, हीरोइन बनाने का झांसा देकर युवती से...

हरियाणवी कलाकार नवीन नारू गिरफ्तार, हीरोइन बनाने का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

Svg%3E
Spread the News

हरियाणा, 6 दिसंबर | हरियाणा के कलाकार नवीन नारू पर एक महिला से दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। हांसी पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

अश्लील वीडियो बनाकर पैसों के लिए करता था ब्लैकमेल, 80 लोगों को बनाया शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार।डीएसपी रविंदर सांगवान ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणवी कलाकार के खिलाफ एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से एक गाड़ी भी बरामद की गई है। डीएसपी के मुताबिक मामले की जांच अभी जारी है।

बता दें कि पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया था कि उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। महिला ने बताया कि वह एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है। साल 2020 में वह हरियाणवी कलाकार नवीन के संपर्क में आईं।

उस वक्त उसने हेरोइन बनाने के बहाने उससे दोस्ती की, जिसके बाद वह उसके जाल में फंस गई। कुछ समय बाद उसने उसे अपने घर बुलाया और चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही शादी का झूठा वादा करता रहा और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा।