Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

दुबई में बैठे हामिद ने पाकिस्तान से सप्लाई किए हथियार- मूसेवाला मर्डर का पाक कनेक्शन आया सामने

Spread the News

अमृतसर। पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के लिए पाकिस्तानी सप्लायर ने हथियार सप्लाई किए थे। यह खुलासा नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की जांच में हुआ है। दुबई में रहने वाले पाकिस्तानी हथियार सप्लायर हामिद ने पाकिस्तान से इन हथियारों की डिलीवरी कराई थी। मूसेवाला के कत्ल में ऑस्ट्रिया की ग्लोक-30, जिगाना पिस्टल, जर्मन मेड हेकलर एंड कोच, स्टार और AK 47 का इस्तेमाल हुआ।

NIA ने बुलंदशहर से हवाला कारोबारी शाहबाज अंसारी को 8 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार किया था। शाहबाज अंसारी से पूछताछ में पता चला कि वह लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ का करीबी है। शाहबाज़ अंसारी कई बार दुबई और कनाडा गया। जहां वह गोल्डी बराड़ के टच में आया। इन यात्राओं के दौरान वह फैजी खान के संपर्क में आया, जो एक पाकिस्तानी नागरिक है और दुबई में हवाला का कारोबार करता है। फैजी खान ने ही शाहबाज अंसारी को दुबई बैठे पाकिस्तानी नागरिक और हथियार सप्लायर हामिद से मिलवाया था। शाहबाज अंसारी का पिता मृतक कुर्बान अंसारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments