Thursday, April 9, 2026
No menu items!
Google search engine

हाफिज साहब अब बनेंगे एमबीबीएस डॉक्टर- नीट की परीक्षा पास कर किया राज्य का नाम रोशन

Spread the News

मिर्ज़ापुर (सहारनपुर) पंजाब टाइमज़ न्यूज़ को मोैलाना अबरार साहिब ने जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र के दो छात्रों ने नीट की परीक्षा पास कर परिजनों व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दरअसल, नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानि नीट (यूजी) की परीक्षा में मदरसा काशिफुल उलूम छुटमलपुर के मोहतमिम मौलाना आसिफ़ के बेटे हाफ़िज़ मौहम्मद आज़म मलिक ने 720 में से 642 अंक प्राप्त किए जबकि मिर्जापुर निवासी हकीम हाजी मौहम्मद आदिल के बेटे फाज़िल मलिक ने 720 में से 649 अंक प्राप्त किए है। दोनो छात्रों की इस उपलब्धि से परिजनों में खुशी की लहर है। नीट की परीक्षा पास कर परिजनों व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments