दिल मे लिखा तेरा नाम * ******* दिल में लिखा तेरा नाम है, पहले तुम्हीं फिर ही राम है। हर रोज आये हम रहगुजर, तेरे लिए हम बदनाम है। दिन रात खोये खोये रहे, तेरे जिगर में मेरा धाम है। मन चाहता है देखूँ तुझे, यूँ देख कर रंगीं शाम है। बस देखता मनसीरत रहे, ये रह गया बाकी काम है। ******* सुखविंद्र सिंह मनसीरत खेडी राओ वाली (कैंथल)



