Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

गुरदासपुर: कार चला रहे शख्स को आया हार्ट अटैक; पेड़ से टकराई कार, मौके पर ही मौत

Spread the News

गुरदासपुर, 28 अक्तूबर| श्री हरगोबिंदपुर रोड पर गांव तिबार के पास दोपहर एक बजे कार के पेड़ से टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक कार चालक गुरदासपुर की तरफ से अपने गांव कोट टोडर मॉल जा रहा था और जब वह शाह जंक्शन पैलेस के पास पहुंचा तो अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और उसकी कार पहले सड़क किनारे पुलिया से टकराई और फिर एक पेड़ से जा टकराई। इससे चालक की मौके पर ही मौत हो गयी।

मृतक की पहचान बख्शीश सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी कोट टोडर मॉल उम्र 52 वर्ष के रूप में हुई है और बताया जा रहा है कि वह एक निजी स्कूल में ड्राइवर के तौर पर काम करता था। मौके पर पहुंचे तिबार पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि कार चलाते समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके कारण उनकी कार पहले सड़क के किनारे पुलिया से टकराई। और फिर किनारे पर एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर फिलहाल घटना की जांच शुरू हो गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments