अमृतसर, 28 अक्टूबर | रात को अमृतसर के रियाल्टो चौक पर लुटेरे एक व्यक्ति से रुपयों से भरा बैग छीनने के बाद गोली मारकर फरार हो गए। घटना को अंजाम देने वाले युवक एक्टिवा सवार थे। बैग छीनने के चक्कर में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
इस संबंध में मृतक के साथी ने बताया कि वह एक भजन मंडली का काम करते थे और रात्रि जागरण करने के लिए दयानंद नगर जा रहे थे। लेकिन अचानक अमृतसर के रियाल्टो चौक पर पहुंचते ही पीछे से आए 3 अज्ञात युवकों ने हमारा बैग छीनने की कोशिश की। बैग नहीं छोड़ा तो मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने उसके सीने में गोली मार दी और उसकी मौत हो गयी।
मृतक की पत्नी ने कहा कि वे राम नगर कॉलोनी गुरु नानकपुरा के निवासी हैं और पति जागरण का काम करता था और अकेले कमाने वाला था । क्योंकि पिता पहले से ही लकवाग्रस्त हैं और हमारी एक छोटी बच्ची है, मेरे पति की मृत्यु से हमारा परिवार टूट गया है।
पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि रात में कुछ अज्ञात युवकों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया और बैग छीनने के लिए फायरिंग कर दी, जिससे जागरण करने जा रहे एक नोजवान की मौत हो गई। फिलहाल घटना को अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी के लिए शहर में नाकेबंदी की गई है।



