Monday, August 3, 2026
No menu items!
Google search engine

सेंट जोसेफ बॉयज स्कूल में किंडरगार्डन के बच्चों का मनाया गया ग्रेजुएशन डे

Spread the News

Svg%3E

जालंधर,1 मार्च।  सेंट जोसेफ बॉयज स्कूल में किंडरगार्डन के बच्चों का ग्रेजुएशन डे मनाया गया। मुख्य मेहमान स्कूल के डायरेक्टर रेवरेड फादर एंटोनी तुरुथिल थे। वॉइस प्रिंसिपल सिस्टर डोना की अगवाई में यह कार्यक्रम बड़े अच्छे से संपन्न हुआ। प्रिंसिपल सिस्टर जेन जोस ने मुख्य मेहमान को फूलों का गुलदस्ता देखकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना गीत के साथ की गई। विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ।

फादर एंटोनी ने बच्चों को बधाई दी और उनका उत्साह बढ़ाया। उनके माता पिता को समझाया कि उन्हें कम से कम मोबाइल फोन इस्तेमाल करने दिया जाए तथा जंक फूड की अपेक्षा घर का ताजा खाना खाने की आदत डाली जाए। उनके सुनहरे भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद भी दिया। कार्यक्रम की समाप्ति राष्ट्रगान के साथ हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments