प्रिंसीपल डॉक्टर रश्मि विज व अ न्य स्टाफ ने पारंपरिक तरीके से किया स्वागत
जालंधर, 1 मार्च। श्र्यान्सी इंटरनेशनल आर्ट एंड कल्चर ऑर्गेनाइजेशन भारत, सेंट पीटर्सबर्ग सेंटर फॉर ह्यूमैनिटेरियन प्रोग्राम्स रूस के सहयोग से, 3 रशियन कलाकारों ने पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस में विजीट की।
प्रिंसीपल डॉक्टर रश्मि विज ने श्रयांसी मनु -प्रेसिडेंट भारतीय कला संघ ,पार्टनर आफ सेंट पीटर्सबर्ग ह्यूमैनिटेरियन प्रोग्राम्स ,सेरोटिना नतालिया- डायरेक्टर और चेयरपर्सन ऑफ़ द तवेरआर्ट कॉलेज और एविजीनिया पयगार किना -डिप्टी डायरेक्टर और प्रोफेसर ऑफ़ द तवेर आर्ट कॉलेज उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।
स्कूल की विजिट के दौरान उन्होंने स्कूल की लाइब्रेरी की तथा आर्ट विभाग के द्वारा प्रदर्शित किए गए आर्ट प्रोजेक्ट्स की सराहना की।
इस अवसर पर इस कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर कविता हस्तीर भारतीय कलाकार संघ की पंजाब अध्यक्ष व आर्ट विभाग की विभागाध्यक्ष सुरुचि शर्मा व अन्य अध्यापक भी उपस्थित थे।
अंत में विजिट के लिए आए रशियन आर्टिस्ट्स को स्कूल के तरफ से बच्चों के द्वारा बनाए गए हैंडीक्राफ्ट्स भेंट में दिए गए।



