Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

कोटकपूरा में 25 लाख की फिरौती मांगने का आरोपी गैंगस्टर विक्रम बराड़ की फरीदकोट कोर्ट में आज होगी पेशी

Spread the News

फरीदकोट। पंजाब के फरीदकोट जिले की अदालत में आज गैंगस्टर विक्रम बराड़ को पेश किया जाएगा। विक्रम पर कोटकपूरा शहर में 25 लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला दर्ज है। मामले में लॉरेंस गैंग से जुड़े गैंगस्टर विक्रम बराड़ को कोटकपूरा पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई है।

दिल्ली कोर्ट से मिला ट्रांजिट रिमांड
गैंगस्टर विक्रम बराड़ को 10 दिन पहले दिल्ली पुलिस UAE से गिरफ्तार करके भारत लाई थी। भारत आने के बाद से विक्रम बराड़ से NIA ने पूछताछ की, जिसके बाद शुक्रवार को दिल्ली कोर्ट में विशेष जज शैलेन्द्र मलिक की अदालत में विक्रम बराड़ को पेश किया, जहां से कोटकपूरा पुलिस को विक्रम का ट्रांजिट रिमांड मिला।

डेरा प्रेमी की हत्या का आरोपी विक्रम
बराड़ को लॉरेंस गैंग का खास मेंबर माना जाता है। ऐसे में पुलिस उससे पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बारे में भी पूछताछ करेगी। कोटकपूरा में एक डेरा प्रेमी की हत्या के आरोप भी विक्रम बराड़ पर लगे हैं। हत्या करने से पहले विक्रम बराड़ द्वारा डेर प्रेमी की रेकी की गई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments