इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। पिछले साल अप्रैल में पद से हटने के बाद इमरान खान एक के बाद एक मामले में फंसते जा रहा है। ताजा मामला उनकी सरकार गिराने के पीछे अमेरिका द्वारा कथित अंतरराष्ट्रीय साजिश रचने के आरोपों में चल रही जांच को लेकर है। पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी ने बुधवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान को राजनयिक ‘केबल’ (गुप्त संदेश) प्रकरण से संबंधित एक मामले में 1 अगस्त को पेश होने के लिए समन भेजा है। रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री ने दावा किया है कि इसमें उनकी सरकार के खिलाफ अमेरिका द्वारा दी गई धमकी का ब्यौरा शामिल है।



