Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

सागर में कार और ट्रक की भीषण भिंडत, 6 लोगों की मौत

Spread the News

सागर।  हरिशंकरपाराशर।  मध्य प्रदेश के सागर जिले में ट्रक और कार में भीषण टक्कर हो गई।  हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर है। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा सानौधा थाना क्षेत्र के बमोरी डूंडर गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा और मामले की जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सागर जिले के सानौधा थाना क्षेत्र के बमोरी डूंडर गांव में तेज रफ्तार ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रही कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी की 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार से शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना किया। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया।

रविवार की शाम अमरदीप ट्रेवल्स के संचालक अतुल दुबे के पुत्र अमरदीप दुबे की कार क्रमांक एमपी 15 सीबी 0045 से उसके 6 दोस्त किसी काम से शाहपुर जा रहे थे। वहीं दमोह की ओर से ट्रक क्रमांक एमपी 15 एचए 2200 खाली लौट रहा था। दोनों ही वाहनों में सागर- दमोह मार्ग पर टोल नाके के आगे बमौरी डूडर गांव के पास भिड़ंत हो गई। यह भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार खेत में गिरी और उसके परखच्चे उड़ गए। वहीं ट्रक पेड़ से टकरा गया।
हादसे में मकरोनिया की अंकुर कालोनी निवासी अर्पित जैन सहित बृजेश ठाकुर, मुकेश रैकवार, गणेश रैकवार, पवन रैकवार व पंकज रैकवार सभी निवासी पुरब्याऊ टौरी सागर की मौत हो गई। वहीं अमरदीप दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए तत्काल मकरोनिया के प्राइवेट अस्पताल भेजा गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments