गुरदासपुर, 21 अक्टूबर । गुरदासपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां गांव हियात में बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, एक स्कूल वैन और पिकअप गाड़ी की आपस में टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप गाड़ी सड़क पर पलट गई और गाड़ी में सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे के दौरान स्कूल वैन में बच्चे भी सवार थे, जो बाल-बाल बच गए।



